-->
BJP National Convention में पास हुआ Ram Mandir से जुड़ा प्रस्ताव

BJP National Convention में पास हुआ Ram Mandir से जुड़ा प्रस्ताव


नई दिल्ली। BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राम मंदिर से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया कि राम मंदिर निर्माण देश के लिए अविस्मरणीय क्षण है, जो BJP के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं।


BJP National Convention नई दिल्ली के भारत मंडप में BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इस अधिवेश में अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें प्रस्ताव में राम मंदिर को भारत में राम राज्य की स्थापना का प्रतीक बताया गया है। इसके अलावा यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया गया।

'भारत में राम राज्य की स्थापना का प्रतीक है राम मंदिर'

BJP की ओर से जारी प्रस्ताव में कहा गया कि अयोध्या में भव्य, दिव्य राम मंदिर अगले 1,000 वर्षों के लिए भारत में 'राम राज्य' की स्थापना का प्रतीक है। इसमें कहा गया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण देश के लिए एक ऐतिहासिक और शानदार उपलब्धि है।

प्रस्ताव में कहा गया कि राम राज्य का विचार महात्मा गांधी के दिल में भी था और वह कहा करते थे कि यही सच्चे लोकतंत्र का विचार है।

BJP ने जारी किया श्वेत पत्र

इसके अलावा यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया गया। इसमें यूपीए सरकार के पिछले 10 वर्षों के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का विवरण दर्ज किया गया है।