
अबू धाबी में दिखा पीएम मोदी का जलवा
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024
यूएई में रह रहे प्रवासी भारतीय अहलान मोदी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अहलान मोदी शब्द का अर्थ हैलो मोदी होता है। वहां मौजूद भारतीय मूल की एक महिला ने कहा कि मैं अजमान से आई हूं। मैं अपने प्रिय प्रधानमंत्री को देखने और सुनने के लिए यहां आई थी। इस कार्यक्रम में 65000 भारतीय प्रवासियों का जनसैलाब देखने को मिला। संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 35 लाख भारतीय प्रवासी हैं।
अबूधाबी। UAE में रह रहे प्रवासी भारतीय अहलान मोदी कार्यक्रम में मौजूद थे। वे जायद सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकत्र हुए थे। यहां मौजूद लोग भारत माता की जय और अहलन मोदी के नारे लगा रहे थे। अहलान मोदी शब्द का अर्थ हैलो मोदी होता है। वहां मौजूद भारतीय मूल की एक महिला ने कहा कि मैं अजमान से आई हूं। मैं अपने प्रिय PM को देखने और सुनने के लिए यहां आई थी।गौरी देशपांडे और उनके पति तुषार देशपांडे ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वे कार्यक्रम का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। गौरी देशपांडे ने कहा कि हम महाराष्ट्र से हैं। पिछले 20 वर्षों से अबूधाबी में रह रहे हैं। प्रवासी भारतीयों में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा।
65 हजार भारतीय प्रवासियों का जनसैलाब
आयोजकों को 65,000 की संख्या होने के बाद पिछले सप्ताह पंजीकरण बंद करना पड़ा था। संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 35 लाख भारतीय प्रवासी हैं। वह देश की आबादी का लगभग 35 प्रतिशत हैं। वीना उत्तमचंदानी ने कहा कि हम 48 साल से दुबई में रह रहे हैं। बहुत खुश और उत्साहित हैं कि हमारे PM यहां आए हैं। मैंने अभी घुटने की सर्जरी कराई है, लेकिन फिर भी यहां आई हूं। प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य ईश्वर ढोलकिया ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि इतना बड़ा आयोजन यहां हुआ।