-->
सीएम शिंदे ने महायुति गठबंधन को लेकर ये क्या कह दिया?

सीएम शिंदे ने महायुति गठबंधन को लेकर ये क्या कह दिया?

 


 ठाणे। आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य की महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का संकल्प लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य की महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का संकल्प लिया है।उन्होंने अपने बेटे श्रीकांत शिंदे के लोकसभा क्षेत्र कल्याण में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रखते हुए एक सभा को भी संबोधित किया।

महायुति गठबंधन से जीतेंगे 45 सांसद

उन्होंने अपने बेटे श्रीकांत शिंदे के लोकसभा क्षेत्र कल्याण में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रखते हुए एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार की उपलब्धियों और डबल इंजन सरकार के काम काजों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से 48 में से 45 सांसदों को चुनकर देश को शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने के PM मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करेगा।

महायुति गठबंधन में शामिल हैं ये पार्टियां

मालूम हो कि महायुति गठबंधन के सत्तारूढ़ दलों में BJP, सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में चिकित्सा लाभ में 1.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये की बढ़ोतरी के साथ सभी राज्य अस्पतालों में कैशलेस सुविधाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुफ्त स्वास्थ्य जांच से लगभग 4 करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ है।

CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र विदेशी निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास और सकल घरेलू उत्पाद में बहुत बड़ा योगदान देता है। CM ने मुंबई-गोवा ग्रीनफील्ड सुपर एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इससे 3 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।