
महाकुंभः किन्नर अखाड़े का होगा पुनर्गठन, ममता निष्कासित
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025
महाकुंभः किन्नर अखाड़े का होगा पुनर्गठन, ममता निष्कासित
किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है। इसके साथ ही ममता को महामंडलेश्वर बनाने वाले लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से निष्कासित भी कर दिया गया है। किन्नर अखाड़े का नए सिरे से पुनर्गठन होगा। इससे पहले ममता को महामंडलेश्वर बनाने पर कई संत आपत्ति जता चुके थे।