-->
21 किलो 469 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत ₹50 लाख) बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

21 किलो 469 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत ₹50 लाख) बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार



21 किलो 469 ग्राम नाजायज बरामद गांजा के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

21 किलो 469 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत ₹50 लाख) बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। पुलिस अधीक्षक  द्वारा महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना रुपईडीहा पुलिस टीम को मिली सफलता, 21 किलो  469 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर 03 अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग मु.अ.सं. 43/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण व सफल अनावरण

प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा श्री दद्दन सिंह के नेतृत्व उ0नि0 श्री यतीन्द्र सिंह, उ०नि० श्री अनिल कुमार यादव मय हमराही पुलिस बल दिनांक 17.02.2025 को चिकनिया बाजार में रोकथाम जुर्म जरायम, देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस बल द्वारा दिनांक 17.02.2025 को समय 09.00 बजे खान पुलिया के पास दूरी करीब 15 किमी दिशा दक्षिण वहद ग्राम अड़गोडवा थाना रूपईडीहा, बहराइच के पास से 03 अभियुक्तगण 1.चन्द्र प्रकाश  पुत्र  ओंकार नाथ उम्र करीब 32 वर्ष, 2.रामसमुझ पुत्र पारसनाथ उम्र करीब 27 वर्ष, 3.सोनू उर्फ़ दुर्गेश कुमार वर्मा पुत्र कचेहरी लाल उम्र करीब 25 वर्ष समस्त निवासीगण गोपिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को 21 किलो  469 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 43/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।