-->
 सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ

सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ



सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ

मध्य प्रदेश, सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ 

मध्य प्रदेश। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर  नारायण पैलेस बनखेड़ी पिपरिया जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय  किरार क्षत्रीय महासभा जिला शाखा नर्मदापुरम के तत्वाधान में एवं स्थानीय सांसद  चौधरी दर्शन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित 29 वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में 27 जोड़े बर कन्यायौं की शादी सफलता पूर्वक धूमधाम से समपन्न हुई उक्त कार्यक्रम में पंचायती राज ग्राम प्रधान / सरपंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम राय ने बतौर आमंत्रित अथिति भागेदारी कर वर कन्यायों को दाम्पत्य जीवन में सुख समृद्धि हेतु मंगलमय आर्शीवचन प्रदान कर बधाइयाँ प्रेषित की। 



कार्यक्रम के मुख्य संयोजक,मार्गदर्शक  सांसद बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम राय को अंग वस्त्र उड़ाकर गौरान्वित किया।

इस अवसर पर अनेकों सम्मानित  गणमान्य जन पधारे जिनमें मुख्य रूप से राज्यसभा  सांसद, बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  माया नरोलिया, अखिल भारतीय किरार क्षत्रीय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह धाकड़, राघोगढ़ से  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष। राधेश्याम धाकड़, मंत्री दिलीप जायसवाल (मध्य प्रदेश शासन), विधायक पिपरिया मा० ठाकुरदास, पूर्व विधायक हरीशंकर जायसवाल, पूर्व विधायक अर्जुन पलया,पूर्व विधायक बरेली  रामकृष्ण पटेल, पूर्व विधायक तेंदूखेड़ा भैयाराम पटेल, नर्मदापुरम की जिलाधिकारी सोनिया मीणा, प्रदेश अध्यक्ष बंदना जी तेंदूखेड़ा, राजू पटेल, पंचायती राज ग्राम प्रधान, सरपंच संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतेन्द्र पटेल, राकेश कुमार पटेल  के अलावा काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।