-->
सत्य एवं न्याय से अलंकृत व्यक्ति ही असली मानव कहलाने का हकदार है जिला मंत्री राजेश तिवारी

सत्य एवं न्याय से अलंकृत व्यक्ति ही असली मानव कहलाने का हकदार है जिला मंत्री राजेश तिवारी

 


सत्य एवं न्याय से अलंकृत व्यक्ति ही असली मानव कहलाने का हकदार है जिला मंत्री राजेश तिवारी

।। मनुष्य होकर भी सत्य एवं न्याय की महत्ता न जाने उसका जीवन व्यर्थ है।सत्य एवं न्याय ही मनुष्य की असली पहचान जो मानव जीवन का मूल अर्थ है ।।

प्रयागराज। सत्य एवं न्याय से अलंकृत व्यक्ति ही असली मानव कहलाने का हकदार है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने नवयुवक समाजसेवी शीलू उपाध्याय से उनके निज माँ विंध्यवासिनी गार्डेन मैरिज हॉल आँधी भरारी माण्डा मेजा प्रयागराज में कही। संज्ञानित कराते चले कि जिला मंत्री एवं नवयुवक समाजसेवी श्री उपाध्याय के बीच बहुत ही घनिष्ठतम पारिवारिक सम्बन्ध हैं।

जिला मंत्री जब नवयुवक समाजसेवी उपाध्याय के मैरिज हॉल में पधारे तो सौभाग्य से नवयुवक समाजसेवी उपाध्याय के पिताजी सेवानिवृत्त अस्सिटेंट डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट होमगार्ड मिर्जापुर सुरेश चन्द्र उपाध्याय भी वहीं मौजूद थे। जिला मंत्री ने नवयुवक समाजसेवी उपाध्याय के पिताजी से आशीर्वाद प्राप्त किया और यह जानकार जिला मंत्री अत्यन्त प्रसन्न हुए कि एकबार नवयुवक समाजसेवी उपाध्याय के पिताजी माँ आदिशक्ति विंध्यवासिनी के दर्शन हेतु लेटकर अपने घर से गोल गोल घूमते हुए पहुँचे थे। यह जानकर जिला मंत्री ने कहा कि बिना माँ आदिशक्ति विंध्यवासिनी की कृपा से ऐसा कर पाना असम्भव है। 

निश्चित ही यह माँ आदिशक्ति विंध्यवासिनी का अद्भुत चमत्कार है जो अपने भक्त के मनोरथ सिद्ध हेतु ऐसी अद्भुत शक्ति प्रदान की। आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य एवं न्याय से अलंकृत व्यक्ति ही असली मानव कहलाने का हकदार है क्योंकि ईश्वर ने केवल मानव को ही मनुष्य के रूप में इसलिए ढांचागत किया है कि जिससे वह सत्य एवं न्याय को अच्छी तरह जान व समझ सके।संसार के अन्य प्राणियों में सत्य एवं न्याय के बारे में जानने व समझने का तनिक भी ज्ञान नहीं है।

 जिला मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों से यह भी अपील की वैवाहिक एवं अन्य शुभ अवसरों पर माँ विंध्यवासिनी गार्डेन मैरिज हॉल का उपयोग करें जो काफी किफायती दाम एवं सभी प्रकार के सुख सुविधाओं से सुसज्जित है। जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि मनुष्य होकर भी सत्य एवं न्याय की महत्ता न जाने उसका जीवन व्यर्थ है,सत्य एवं न्याय ही मनुष्य की असली पहचान जो मानव जीवन का मूल अर्थ है। इस अवसर पर उपस्थित आचार्य प्रकाशानन्द महराज ने कहा कि जिला मंत्री ने मानव जीवन के इस पृथ्वी पर जन्म लेने एवं मूलभूत कर्म करने की विवेचना बहुत ही सुन्दर एवं सार्वभौमिक सत्यता में वर्णन किया है।

वास्तव में मनुष्य का मूल धर्म सदैव सत्य एवं न्याय के पथ पर चलकर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करना है। इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री के साथ सेवानिवृत्त अस्सिटेंट डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट होमगार्ड मिर्जापुर सुरेश चन्द्र उपाध्याय,आचार्य प्रकाशानन्द महराज,नवयुवक समाजसेवी शीलू उपाध्याय एवं समाजसेवी राममनु बिन्द सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।

Related Posts