
श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास नहीं रहे, पार्थिव शरीर अयोध्या ले जाया गया
बुधवार, 12 फ़रवरी 2025
श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास नहीं रहे, पार्थिव शरीर अयोध्या ले जाया गया
लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होने लखनऊ पीजीआई में आज सुबह 8 बजे ली आखिरी सांस।
तीन फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद उनको अयोध्या से लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया, तब से उनका इलाज चल रहा था। सत्येंद्र दास 34 साल से रामजन्मभूमि में बतौर मुख्य पुजारी सेवा दे रहे थे। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंस के समय वे रामलला को गोद में लेकर भागे थे।
तब से लेकर आज तक वे राम लला की सेवा कर रहे थे। उनके शव को अयोध्या लें जाया गया है, जहां सरयू नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।