-->
विधायक महसी श्री सुरेश्वर सिंह जी की उपस्थिति में चार करोड़ इकतालीस लाख की धनराशि से  निर्मित 51 परियोजनाओं का लोकार्पण किया

रिपोर्ट वीरेंद्र कुमार राव, बहराइच। दिनाक 01 अप्रैल 2025 को क्षेत्र पंचायत महसी की बैठक मा0  क्षेत्र पंचायत प्रमुख महसी श्रीमती कृष्णा देवी जी की अध्यक्षता में  मुख्य अतिथि महोदय मा0 विधायक महसी श्री सुरेश्वर सिंह जी की उपस्थिति में आयोजित की गई,  जिसमें मुख्य अथिति महोदय के द्वारा क्षेत्र पंचायत महसी में राज्य वित्त आयोग/ केंद्रीय वित्त आयोग से मु0 चार करोड़ इकतालीस लाख की धनराशि से  निर्मित 51 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार विभागवार अधिकारियों के द्वारा अपनी विभाग की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया एवम योजनाओ की पात्रता की जानकारी प्रदान की गई, विकास खण्ड में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 415 प्रधानमंत्री आवास, 437 मुख्य मंत्री आवास, 2287 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण, 03 नए पंचायत भवनों के निर्माण, दो विद्यालयों का चयन पी0एम0 श्री योजना के अंतर्गत, सभी विद्यालयों में दो-दो टेबलेट देने का कार्य किया गया है भी कराया गया है, कार्यक्रम में श्री अखंड प्रताप सिंह निदेशक गन्ना समिति, श्री राम निवास जायसवाल अध्यक्ष डी0सी0डी0एफ0, श्री योगेस्वर सिंह, श्री दिवाकर पांडेय, श्री संजय त्रिवेदी जी मंडल अध्यक्ष महसी, श्री शिवकांत शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि सिकन्दरपुर, उपजिलाधिकारी महसी, श्री हेमंत यादव खण्ड विकास अधिकारी महसी, प्रवीण श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आदि उपस्थित रहे।