-->
मुंबई कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादी हमले की निंदा की

मुंबई कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादी हमले की निंदा की



मुंबई कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादी हमले की निंदा की, मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगांव क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में निर्दोष भारतीय पर्यटकों की दुखद मृत्यु को लेकर मुंबई कांग्रेस ने गहरी नाराजगी जताई है। भारतीय नागरिकों पर हुए इस आतंकवादी हमले ने पूरे देश को शोक और गुस्से में डुबो दिया है। मुंबई कांग्रेस के ब्लॉक 91, 90, 89 और 88 के अध्यक्षों द्वारा आयोजित एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इस नृशंस हमले के विरोध में एकजुट होकर इस आतंकवादी कृत्य की कड़ी निंदा की गई।


इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौ. प्रा. वर्षाताई एकनाथ गायकवाड़ जी के आदेशानुसार कालिना विधानसभा क्षेत्र (175) में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष, सर्वे सेल के कार्यकर्ता, और सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।


आयोजक, ब्लॉक 91 के अध्यक्ष आशिष मोरे, ब्लॉक 90 के अध्यक्ष संजय नवंदे, ब्लॉक 89 के अध्यक्ष संजय नांदिवकर और ब्लॉक 88 के अध्यक्ष नीलेश सिंह ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए इस आतंकवादी हमले के खिलाफ आवाज उठाई और इस घटना को मानवता के खिलाफ घिनौना अपराध करार दिया।


सांसद सौ. प्रा. वर्षाताई एकनाथ गायकवाड़ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "यह हमला न केवल भारत के नागरिकों पर, बल्कि मानवता पर भी हमला है। हम सभी कांग्रस कार्यकर्ता और आम लोग इस आतंकवादी कृत्य के खिलाफ एकजुट हैं और हम दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हैं।"
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस हमले के बाद भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े उपाय लागू करने का आह्वान किया।


इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रस कार्यकर्ताओं ने शहीद पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभर के नागरिकों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।


यह घटना एक बार फिर यह सिद्ध करती है कि आतंकवाद का कोई धर्म या देश नहीं होता। कांग्रस पार्टी इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है और हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करती है।